मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने पशुपालन विभाग और गन्ना विभाग के लिए चयनित 101 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने मेहनत, माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से अपने लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है।