फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी: लंदन की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल, प्रदेश लौटते ही की एक नई शुरुआत

Sun, 01 Oct 2023 10:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वीडियो के साथ सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है। लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है। इसलिए कार्यक्षेत्र में कितनी भी व्यस्तता हो, स्वयं के लिए समय निकालकर व्यायाम व प्रातःकाल की सैर अवश्य करता हूं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी लंदन में मॉर्निंग वॉक करते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मार्निंग वॉक कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो एक्स पर फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश के साथ पोस्ट किया है।

विज्ञापन


सीएम वीडियो में लंदन की सड़कों पर सुबह की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में एक जगह वह पक्षियों को भी दाना डाल रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है।



इसलिए कार्यक्षेत्र में कितनी भी व्यस्तता हो, स्वयं के लिए समय निकालकर व्यायाम व प्रातःकाल की सैर अवश्य करता हूं। आइये हम सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का व्हाट्स एप चैनल शुरू

शनिवार को मुख्यमंत्री का एक ऑफिशियल व्हाट्स एप चैनल भी शुरू हुआ। इसके माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। सीएम ने कहा कि उनके लिए राज्य हित के साथ जनहित सर्वोपरि है।

ये भी पढ़ें...देहरादून:  सीएम के स्वागत समारोह में अव्यवस्थाएं, देखते ही देखते उमड़ पड़ी भीड़...कप्तान ने दिए जांच के आदेश

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है। अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है। व्हाट्सएप पर दिए लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से अपेक्षा की है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें