फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का मामला: सीएम धामी ने विस अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सार

पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूर भूषण को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों पर उठ रहे सवालों को लेकर जांच की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूर भूषण को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा में रिश्तेदारों की भर्ती का मामला दिल्ली में उठाकर केंद्र सरकार से इसकी जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी। पार्टी ने युवाओं से अपील की थी कि इस लड़ाई में मजबूती के साथ सामने आएं।

विज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि हम सब राहुल गांधी के नेतृत्व में बेरोजगारी और महंगाई की एक निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार हैं। वहीं सत्ता में बैठे कुछ लोग भ्रष्टाचार में लिप्त होकर पढ़े-लिखे युवाओं के साथ धोखा कर अपने लोगों में नौकरियां बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें