फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: ऊधमसिंह नगर में तैनात एक सिपाही गिरफ्तार, एक घर में परीक्षा से पहले याद कराया था पेपर

Thu, 01 Sep 2022 09:14 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आरोप है कि सिपाही ने पहले गिरफ्तार हुए कुछ साथियों के साथ अभ्यर्थियों को कुंडेश्वरी में नकल कराई थी। उसके कुछ और साथियों के बारे में एसटीएफ जानकारी जुटा रही है।एसटीएफ ने आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस के ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने पहले गिरफ्तार हुए कुछ साथियों के साथ अभ्यर्थियों को कुंडेश्वरी में नकल कराई थी। उसके कुछ और साथियों के बारे में एसटीएफ जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

आरोपी का भाई पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एसटीएफ ने आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले में अब तक 31 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ की गई थी। इनमें सितारगंज में तैनात एक सिपाही विनोद जोशी का नाम सामने आ रहा था। उसका एक भाई मनोज जोशी (न्यायिक कनिष्ठ सहायक) पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। बयानों के आधार पर गुरुवार को सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपने भाई के कहने पर कई अभ्यर्थियों को नकल कराई थी।

इसके अलावा कुंडेश्वरी स्थित केंद्र पर अभ्यर्थियों को लेकर गया था। वहां उन्हें हल किया हुआ पेपर मुहैया कराया गया। परीक्षा से एक रात पहले उन्हें सभी को यह पेपर याद कराया गया। इसके बाद आरोपी विनोद जोशी अपनी कार से इन अभ्यर्थियों को लेकर परीक्षा केंद्रों तक गया। इसके बाद अगले दिन वाली परीक्षा में भी उसने यही रवैया अपनाया। बताया कि आरोपी के तैनाती जनपद के पुलिस कप्तान को गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दे दी गई है।

जेई के घर से बरामद हुआ दो लाख रुपये
पुलिस कस्टडी रिमांड में लिए गए जेई ललित जोशी को एसटीएफ धामपुर ले गई और पूछताछ की। जेई के मकान को ही हाकम सिह और केंद्रपाल ने नकल का केंद्र बनाया था। एसटीएफ की टीम ने उसके मकान से दो लाख रुपये नकद बरामद करते हुए अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इस मकान पर 100 से अधिक अभ्यर्थियों को नकल कराई गई थी। पूछताछ में धामपुर के एक व्यक्ति के बारे में और पता चला है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ललित को शुक्रवार को जेल में दाखिल कराया जाएगा।

झूठी खबरें चलाने वाले फेसबुक यूजर पर रिपोर्ट
पेपर लीक मामले में झूठी और भ्रामक खबरें चलाने पर फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूजर का फेसबुक पर उत्तराखंड न्यूज नाम से पेज है। जिस पर उसने डीजीपी और वर्तमान में चल रही जांच के संबंध में भ्रामक जानकारियां प्रसारित कीं। साइबर थाने में फेसबुक यूजर के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में एसटीएफ की जांच की निगरानी खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार कर रहे हैं। अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जांच चल रही, लेकिन कुछ खबरिया पोर्टल और फेसबुक यूजर भ्रामक खबरें प्रसारित कर रहे हैं। पिछले दिनों के एक घटनाक्रम को जोड़कर डीजीपी के बारे में भी इस तरह की खबरें चल रही हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल ने बुधवार को उत्तराखंड न्यूज नाम के पेज की निगरानी शुरू की थी। पेज पर जो जानकारियां थीं, वह गलत और भ्रामक हैं। इनसे विभाग की छवि तो धूमिल हो ही रही थी, साथ ही जांच भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। इस पेज पर यूजर का न तो नाम है और न फोन नंबर, जबकि 2021 में जारी गाइडलाइन के अनुसार किसी भी खबरिया पोर्टल और फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल आदि संचालित करने वाले का नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए। इस तरह उसने आईटी एक्ट के इन प्रावधानों का भी उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें