फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लक्ष्य सेन और चंदन सिंह को मिला खेल रत्न पुरस्कार, ये हुए द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित

Fri, 24 Mar 2023 11:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन को वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी और वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीएम धामी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सहित छह खेल प्रतिभाओं को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया। वहीं, वर्ष 2021 और 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों व 42 प्रशिक्षकों को दो करोड़ से अधिक के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में सीएम धामी ने कहा, राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। हमारे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत, शक्तिशाली भारत और समृद्धशाली भारत का निर्माण हो रहा है। खेलों के क्षेत्र में भी भारत का मान सम्मान बढ रहा है। दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, आज भारत का तिरंगा शान से लहराता हुआ दिखता है। समारोह में राजपुर विधायक खजानदास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, रामकुमार वालिया आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का आदेश जल्द : आर्य

विज्ञापन

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति व चार प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का आदेश होने से ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ी सीधे डीएसपी बन सकेंगे, सहायक निदेशक बन सकेंगे। इस साल के अंत तक या फिर अगले साल तक इस पर कोई आदेश जारी हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर पुरस्कार की धनराशि 30 से 100 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नई खेल नीति बनाई गई है। नीति में पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय जल्द वजूद में आ जाएगा। खेल मंत्री ने कहा, अगले साल उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेल होना हमारे लिए गर्व की बात है।

इन्हें मिला पुरस्कार

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार 
  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह 

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
  • वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  • वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन

पिछले चार साल से नहीं मिल पाए थे पुरस्कार
खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: किसाऊ बांध परियोजना से भविष्य में नौ गांवों के जलमग्न होने के आसार...डीएम ने नकारा, दिया ये तर्क

हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए अभी करना होगा इंतजार
द्रोणाचार्य, खेल रत्न एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है, लेकिन हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा। वर्ष 2022 में शासनादेश होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी इसके लिए आवेदन नहीं मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें