फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम में नहीं है समस्याएं सुनने का नैतिक साहस'

Fri, 25 Oct 2013 04:50 PM IST
अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के धारचूला दौरे के समय गिरफ्तार किए गए भाकपा माले नेता जगत मर्तोलिया को आज रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


रिहाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री मर्तोलिया ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार और धारचूला विधायक के खिलाफ हल्लाबोल अभियान चलेगा।

धारचूला में गिरफ्तार किया गया
मर्तोलिया को 21 अक्तूबर को धारचूला में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ धारा 107, 116 का मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रशासन ने उसी दिन उनको डीडीहाट लाकअप में भेज दिया था। मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री में आपदा प्रभावितों की समस्या सुनने का नैतिक साहस नहीं है।

यही नहीं धारचूला दौरे के समय आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की बात करने के बजाए सीएम ने जनजाति आयोग बनाने का शिगूफा छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि यह वक्त जनजाति आयोग बनाने का नहीं वरन आपदा पीड़ितों की समस्या हल करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके खिलाफ सारी कार्रवाई धारचूला के विधायक के इशारे पर की गई। उनके साथ पत्रकार वार्ता में राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बोरा भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें