फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, देखिए क्या मिला

Sat, 28 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को गढ़वाल दौरे पर थे। देवप्रयाग में मुख्यमंत्री चंद्रबदनी महोत्सव में शामिल हुए। चमोली जिले के पोखरी ब्लाक में जिलासू तहसील का उद्घाटन किया। गोपेश्वर में पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में भी उन्होंने भागीदारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणाओं की खूब झड़ी लगाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवप्रयाग को कुंभ क्षेत्र में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के संरक्षण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसी वर्ष राज्य में एक हजार महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

होमगार्ड और पीआरडी की भर्ती प्रक्रिया में महिला वर्ग को 25 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने वर्ष 2016 में पीजी कालेज गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


देवप्रयाग में चंद्रबदनी महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले अर्द्धकुंभ का लाभ देवप्रयाग को भी मिलेगा। उन्होंने मलेथा में माधो सिंह भंडारी के नाम से प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की।

नैखरी महाविद्यालय में पीजी व देवप्रयाग महाविद्यालय में विषय बढ़ोत्तरी की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमल के पेड़ लगाने पर सरकार तीन वर्ष बाद प्रति पेड़ के हिसाब से काश्तकारों को 300 रुपये देगी।

छलका सीएम का दर्द, किसके लिए खोलें स्कूल

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ में नए स्कूलों को खोलने की मांग की जाती रही है, लेकिन लोग यहां से लगातार पलायन कर रहे हें। सरकारी स्कूल छात्र संख्या कम होने से बंद हो रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह स्कूल किसके के लिए खोलें।

जब मुख्यमंत्री को गाय की दान
देवप्रयाग। महोत्सव के अंतिम दिन मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री को बछिया दान की। इस पर मुख्यमंत्री ने बछिया लौटाते हुए कहा कि आप ब्राह्मण हैं, इसे आप ही रखें।

कु भग्यान होली डांडों मां...
चंद्रबदनी महोत्सव एवं विकास मेले के अंतिम दिन श्रद्धालु लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के भजनों व गीतों पर जम कर झूमे। नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ जै जगदंबा भवानी भजन से की। इस दौरान पांडाल में बैठी कई महिलाओं पर देवी अवतरित हुई। इसके अलावा उन्होंने कु भग्यान होलू डांडों मा, पाड़ी पाड़ी मत बोलो मैं देहरादून वाला हूं, तितुरु फंसे चखुली फंसे तु क्यू फसे कागा आदि गाने गाए।

चोटिल हुए नरेंद्र सिंह नेगी
चंद्रबदनी मेले में मंच के ठीक पीछे बने हेलीपैड पर जब मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर ने लैंडिंग की तो उसके पंखों की हवा से मंच उखड़ गया। इस पर वहां प्रस्तुति दे रहे लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व साथ कलाकार मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

गोपेश्वर और ज‌िलासू में सीएम की घोषणाएं

गोपेश्वर की घोषणाएं
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बालिका छात्रावास के लिए 25 लाख रुपये देंगे।
कॉलेज में छात्राओं के लिए बनेगा मनोरंजन हाल।
नगर पालिका गोपेश्वर को पार्किंग के लिए दो करोड़ रुपये की स्वीकृति।
गोपेश्वर व्यापार भवन के लिए राज्य सरकार देगी 30 फीसदी अंशदान।

जिलासू में हुई घोषणाएं
-कालेश्वर में बाढ़ सुरक्षा कार्य।
-लंगासू में 33केवी का विद्युत सबस्टेशन।
-सेमी-उत्तरों मोटर मार्ग को हाईवे से जोड़ने के लिए सोनला में मोटर पुल।
-सेमी-उत्तरों मोटर मार्ग को हाटमिक्स करना।
-कालेश्वर और बमौथ में मिनी स्टेडियम।
-जिलासू में सिंचाई लिफ्ट योजना।
-गंगानाली क्षेत्र में दो एएनएम सेंटर।
-देवलीबगड़ में अलकनंदा किनारे चेक डैम निर्माण।
-जिलासू से झिलोटी तक 3 किमी मोटर मार्ग का निर्माण।
-कालेश्वर में अलकनंदा में जमा सिल्ट को हटाए जाने के लिए डीएम से प्रस्ताव बनाने के लिए कहा।
-कालेश्वर में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भी डीएम और अन्य विभागों से डीपीआर बनाकर शासन में भेजने के लिए कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें