सड़क व परिवहन मंत्रालय में हमारी एप्रोच अब सीधे होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क व परिवहन मंत्रालय में अब हमारी सीधी एप्रोच है। अजय टम्टा को यही मंत्रालय मिला है। इसका राज्य को फायदा मिलेगा। हमारी पैरवी हमारे मंत्री जी भी करेंगे।
कोटद्वार और विकासनगर भी चारधाम के विकल्प होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्री अच्छा संदेश लेकर जाएं। ऋषिकेश में इस बार बड़ी संख्या श्रद्धालु आए, जिससे वहां दबाव बढ़ा। भविष्य में कोटद्वार से भी चारधाम यात्रा के विकल्प पर काम हो सकता है। विकासनगर से भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जाते है। डाम्टा के पास सड़क का सुधारीकरण होगा ताकि यात्रियों को सुविधा हो। चारधाम यात्रा की अच्छी ब्रांडिंग हो और बड़ी संख्या में यात्री आएं, इसके लिए प्रचार-प्रसार पर भी हमारा फोकस रहेगा। चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
ये भी पढ़ें... उफ...ये गर्मी: जून में 121 साल बाद 42 डिग्री पार पहुंचा देहरादून का तापमान, अगले दो दिन भी राहत के आसार नहीं
1. केदारनाथ-बदरीनाथ धाम का पुनर्निर्माण
2 .4000 से अधिक होम स्टे विकसित होंगे
3. टिहरी लेक डेवलपमेंट प्लान
4 .गौरीकुंड-केदारनाथ व गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे
5. 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास
6.मानसखंड कॉरिडोर
7.एम्स ऋषिकेश का ऊधमसिंह नगर में सेटेलाइट सेंटर
8. एडवेंचर टूरिज्म व योग केंद्र
9. टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन