फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक होंगे सीएम धामी, 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Fri, 13 Sep 2024 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव में प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से हरियाणा चुनाव के लिए जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को भी शामिल किया गया है।

छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी अपने बड़े और अहम फैसलों के लिए चर्चाओं में रहे हैं समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डरा रही बारिश:  24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर

माना जा रहा है कि सीएम धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बाद अब उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें