फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी का दो-दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Sat, 08 Oct 2022 01:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

अपने दो दिवसीय भ्रमण के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दो-दिवसीय भ्रमण के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद सीएम धामी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जिले के उद्यमियों, स्टार्ट अप, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों से भी भेंट करेंगे।

ये भी पढ़ें...UkSSSC Paper Leak Case: जेल में बंद हाकम सिंह के अतिक्रमण कर बनाए तीन भवनों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का रात्रि प्रवास जीएमवीएन विश्राम गृह में ही होगा। रविवार को 10 बजे अगस्त्यमुनि हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से पूरी तैयारी के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें