फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मदरसों को लेकर बोले सीएम- सरकार तुष्टिकरण आधारित शिक्षा की जगह सभी बच्चों को दे रही समान अवसर

Wed, 21 Oct 2026 11:32 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मदरसे अब शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों के रूप में संचालित हो रहे हैं। इसलिए उन पर शिक्षा विभाग के निर्धारित नियम समान रूप से लागू होंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार तुष्टिकरण आधारित शिक्षा व्यवस्था की जगह सभी बच्चों को समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर काम कर रही है। उन्होंने यह बात पुलिस लाइन में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मदरसे अब शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों के रूप में संचालित हो रहे हैं। इसलिए उन पर शिक्षा विभाग के निर्धारित नियम समान रूप से लागू होंगे। सरकार की ओर से तय शैक्षिक मानकों और नियमों का पालन सभी संबंधित संस्थानों को करना अनिवार्य होगा।

UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद और अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़, केदारनाथ धाम आएंगी राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी संस्थान को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम शिक्षा प्रणाली में एकरूपता लाने और सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करने के लिए उठाया गया है।

नियमित शिक्षा अनिवार्य

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि शिक्षा विभाग से मान्यता ले चुके मदरसों में शुक्रवार को छुट्टी नहीं की जा सकेगी। मदरसों को बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा प्रदान करनी होगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए जो समय तय है। उसके अनुरूप मदरसों का संचालन करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें