फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी, बोले-पहले पूरी जांच होगी

Thu, 22 Oct 2026 03:17 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रेखा आर्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी को राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर आए।  210  करोड़ के घोटाले के लगे आरोप पर सीएम धामी ने कहा कि आॉडियों में किसी के कह देने से आरोप सही साबित नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों 22 साल से साथ रह रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आज तक आरोप क्यों नहीं लगाए गए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। यह किसी के राजनीतिक फायदे की मंशा से नहीं होना चाहिए। ये संवेदनशील मामले हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। कोई गुनहगार नहीं बचना चाहिए। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करता आ रहा था। इसके अलावा उनके साथ कई तरह की धोखाधड़ी भी साहू ने की हैं। आरोप है कि साहू ने कंपनी के दस्तावेज पर उनके जाली दस्तावेज कर उनका नाम कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया। इसके बाद जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया। मारपीट की भी कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एक 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले-मिक्का और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने तीन दिन पहले मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि मंत्री ने एसआईटी को उन गिरधारी के कुछ और राज भी बताए हैं। साथ ही यह भी बताया कि जाली दस्तावेज को एसआईटी किन जगहों से बरामद कर सकती है। ऐसे में एसआईटी साक्ष्य जुटाने में लगी है। हालांकि, अभी तक गिरधारी लाल साहू का पता नहीं चल सका है। इसी बीच खबरें यह भी आई हैं कि साहू यूपी के रास्ते नेपाल भाग गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि एसआईटी गिरधारी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें