सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहीं भूमि है जहां हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता और रीठा साहिब से लेकर अनेक गुरुघर हैं। यहां तमाम स्तंभ स्थल यहां सिख धर्मगुरुओं ने स्थापित किया है। उनका सम्मान आदिकाल से होता आया है आज भी हो रहा है। यह अलग बात है कि कुछ लोग अगर इस प्रेम और सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं तो निश्चित तौर पर इससे कड़ाई से निपटा जाएगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख धर्म की मान्यता के साथ राज्य के बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर भी खुलकर कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और आज किसी भी मामले को तूल पकड़ाने के लिए अनावश्यक प्रलाप कर रहे हैं। इससे भी निपटा जाएगा। सीएम ने कहा कि संत समाज आज सरकार के कार्यों से प्रसन्न है इससे स्पष्ट है कि भारत भूमि में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।