बना रहे देवभूमि का मूल स्वरूप, सहमति से बनेगा भू कानून
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देवभूमि के मूल स्वरूप में बने रहने की तरफ ध्यान देना होगा। इसी के मद्देनजर धर्मांतरण कानून, दंगा रोधी कानून, समान नागरिक संहिता आदि की तरफ कदम बढ़ाया गया। नकल विरोधी कानून पूरे देश के लिए मॉडल बन रहा है। वहीं अब प्रदेश के विकास के लिए जमीन की जरूरत के अनुसार सभी हितधारकों के सुझावों पर अमल करते हुए सशक्त भू कानून बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत करेंगे आज नामांकन, रोड शो में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता
मजबूत स्तंभ के रूप में काम कर रहा अमर उजाला
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला परिवार का आभार जताते हुए कहा कि अमर उजाला ने 1948 से अनेक उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन अपनी निर्भीक एवं पारदर्शी पत्रकारिता का अमृत सफर जारी रखा। चौथे स्तंभ की तरह ही मजबूत पत्थर के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने अमर उजाला टीम से अपील की कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुंचाने में सरकार की मदद करें।