फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- वर्ग विशेष के वोट के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति, जनता सिखाएगी सबक

Wed, 24 Apr 2024 10:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस का अपना विकास व सबका विनाश की रीति है। देश की जनता इसे भलीभांति समझ रही है।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वर्ग विशेष के वोट बैंक के लिए किसी भी स्तर तक जाना कांग्रेस की नीति रही है, लेकिन इस बार चुनाव में देश की राष्ट्रवादी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी सोच देश के सामने रखी थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक वर्ग विशेष के लोगों का है। कहा ये इनकी तुष्टीकरण की नीति, वोट बैंक की राजनीति है। कांग्रेस का अपना विकास व सबका विनाश की रीति है। देश की जनता इसे भलीभांति समझ रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपभोक्ताओं को झटका...बिजली के दामों में 11 % तक बढ़ोतरी संभव, इस हफ्ते हो सकती हैं नई दरें घोषित

कहा, देश आज आगे बढ़ गया है। देश आज समान नागरिक संहिता, समान अधिकारों की बात कर रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कर रहा है। ये देश को फिर से पीछे ले जाना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है। प्रचंड बहुमत, ऐतिहासिक मतों से देश की जनता का गठबंधन मोदी जी से हो चुका है। वह विजयश्री होंगे और फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें