फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का भोपाल दौरा: गृहमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा, धामी ने किया आगामी बैठक उत्तराखंड में करने का अनुरोध

Mon, 22 Aug 2022 04:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भोपाल दौरे पर हैं। यहां गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंतरिक सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा समेत राज्यों के बीच आपसी मुद्दों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को भोपाल पहुंचे गए हैं। सोमवार को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में उन्होंने उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों को उठाया। भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मेयर मालती राय ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण हेतु एक विशेष अभियान प्रारम्भ किए जाने और राज्यों के मध्य संसाधनों के आवंटन में इको सिस्टम सेवाओं को महत्ता देने और केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखे जाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एक सशक्त वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम, डॉप्लर रडार से युक्त अवस्थापना तंत्र के लिए सहयोग किए जाने का भी अनुरोध किया। धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित करने का भी अनुरोध किया।  

ये भी पढ़ें...GI Board:  उत्तराखंड होगा उत्पादों के लिए जीआई बोर्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य, जल्द मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन


बैठक में धामी ने राज्य के विकास में मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण, पावन बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही हैं।

Koo App

आज भोपाल, मध्य प्रदेश में आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में सम्मिलित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं हेतु केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। (1/3)

View attached media content

- Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 22 Aug 2022

विज्ञापन


Koo App

बैठक के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण, बेहतर वेदर फॉरकास्टिंग सिस्टम, राज्य के सीमित संसाधनों के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखे जाने को लेकर चर्चा की। (2/3)

- Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 22 Aug 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें