फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: त्रियुगीनारायण मंदिर में की सीएम धामी ने पूजा-अर्चना, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से किया संवाद

Sat, 16 Nov 2024 12:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ उपचुनाव 20 नवंबर को होने हैं। लगभग 92 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीएम धामी लगातार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। आज शनिवार को वह त्रियुगीनारायण पहुंचे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी लोगों से मुलाकात करते - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह तीर्थ पुरोहितों के बीच गए और उनसे मुलाकात की। सीएम धामी केदारनाथ विस में सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण और अन्य स्थानों पर प्रचार को पहुंचे हैं।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवम्बर को मतगणना होगी। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विस में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा।

विज्ञापन


केदारनाथ फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। सीएम धामी स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। क्षेत्र भ्रमण कर वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। शनिवार सुबह वह त्रियुगीनारायण पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों मुलाकात की।

भाजपा ने मंडल से लेकर बूथ स्तर पर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिला व ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों को दूरस्थ गांवों में जनसंपर्क के लिए कहा है, जिनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। 
विज्ञापन


अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जोर
भाजपा इस उप चुनाव में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखना चाहती। सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता केदारनाथ विस के गांव-गांव जाकर एक-एक मतदाता से संपर्क कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश, जल्द गठित होगी विशेषज्ञों की समिति

वहीं कांग्रेस ने भी केदारनाथ उपचुनाव के लिए कमर कसी हुई है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से जहां आपदा से प्रभावितों की समस्याओं को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भी पार्टी के पक्ष में एक माहौल बनाने की कोशिश की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें