फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: भोजन भत्ता बढ़ा...महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश, होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं

Mon, 08 Dec 2025 11:41 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं की। इसमें महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश दिए जाने सहित कई घोषणाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
रैतिक परेड में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


हाई एल्टीट्यूट भत्ता देने की व्यवस्था भी की गई
सरकार ने पहली बार होमगार्ड्स जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने की व्यवस्था की है। साथ ही महिला होमगार्ड्स के लिए प्रसूति अवकाश देने का निर्णय भी लिया गया है। होमगार्ड्स पुलिस और एसडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। होमगार्ड्स जवान बरसात, ठंड, गर्मी जैसी हर परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करते हैं। होमगार्ड्स जवान, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ कुंभ और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में हाई एल्टीट्यूट भत्ता देने की व्यवस्था भी की गई है।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड देवेंद्र सिंह की आश्रित पत्नी पूजा सिंह और धीरज कुमार की आश्रित पत्नी मंजू देवी को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसके अलावा सेवा से अलग हो चुके होमगार्ड मुकेश कुमार, कंपनी कमांडर चतर सिंह और रोशन लाल को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

डीजी फायर सर्विस, सिविल डिफेंस एंड होमगार्ड्स ब्रांज डिस्क एवं प्रशस्तिपत्र- 2024 : वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी ललित मोहन जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेखा पांडेय, वरिष्ठ सहायक रेनू भट्ट वैतनिक इंस्पेक्टर चेतन मैठाणी, अवैतनिक प्लाटून कमांडर मुरारी लाल प्रकाश नाथ, जितेंद्र कुमार और अवैतनिक प्लाटून सार्जेंट पूनम सिद्धार्थ।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार जनजातीय स्कूल के छात्र पढ़ेंगे गीता का पाठ, पाठ्यक्रम में किया गया शामिल

कमांडेंट जनरल होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस डिस्क व प्रमाणपत्र-2025 : सहायक डिप्टी कमांडेंट जनरल प्रतिमा, वैतनिक प्लाटून कमांडर बबीता रावत, अवैतनिक प्लाटून कमांडर बिज्जू लाल, सीक्यूएम मोहम्मद युनुस अली, अवैतनिक प्लाटून सार्जेंट सुनीता देवी, होमगार्ड सुरेश सिंह, राजपाल सिंह, दीपक कुमार, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय मल्ल, पोस्ट वार्डन राजेश भट्नागर, आनंद सिंह और सेक्टर वार्डन नंदनी शर्मा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें