फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: स्वामी श्रद्धानंद की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ, सीएम ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता विवेक ओबरॉय भी पहुंचे

Mon, 23 Dec 2024 12:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

स्वामी श्रद्धानंद के 99 वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत  तमाम कैबिनेट मंत्री और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय तक पहुंचे।
विज्ञापन
यवन -यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी श्रद्धानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक पर सीएम ने कहा कि उन्होंने यहां गुरुकुल कांगड़ी जैसे शैक्षणिक संस्थान की नींव रखी थी। निश्चित रूप से उनकी प्रेरणा से यह स्थान पूरे विश्व में शिक्षा और सनातन का प्रसार कर रहा है। ऐसी संस्थाओं का उत्थान होना चाहिए।

विज्ञापन


वर्ष 1902 में बने गुरुकुल में आज सौ साल बाद हवन यज्ञ के साथ सैकड़ों की संख्या में आर्य मनीषी आर्य उपासक पहुंच।  सभी ने इस परिसर में जंगल के बीच और गंगा तट के किनारे हवन यज्ञ किया।
स्वामी श्रद्धानंद के 99 वें बलिदान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तमाम कैबिनेट मंत्री और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय तक पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों की आपत्तियों का निपटारा, इस सप्ताह प्रदेश में लागू हो सकती है आचार संहिता

सांसद डॉ सत्यपाल सैनी और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में हरिद्वार जिले के तमाम स्कूलों के बच्चों ने इस परिसर में हवन यज्ञ किया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की ।
विज्ञापन


वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आज स्वामी श्रद्धानंद की जयंती पर हम गुरुकुल प्रणाली की स्थापना करने का संकल्प लेते हैं। आज हम जिस भारत को देख रहे हैं, उसमें आर्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है। कहा कि आज हमारे पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो खुद को सनातनी कहने में संकोच नहीं करता। हम 2047 से पहले ही विकसित भारत का सपना पूरा कर लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें