फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami In Delhi: नड्डा से मिले सीएम, एयर एंबुलेंस का विस्तार, इमरजेंसी के लिए अतिरिक्त हेलिकॉप्टर मांगा

Tue, 15 Jul 2025 05:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति एसईसीसी परिवार केंद्रीय योगदान को 1,052 से बढ़ाकर 1,500 करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश से संचालित एयर एंबुलेंस सेवा का विस्तार व दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए एक अतिरिक्त हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन


मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आयुष्मान भारत योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जाति गणना 2011 (एसईसीसी) के प्रति परिवार केंद्रीय योगदान को 1052 से बढ़ाकर 1500 करने का अनुरोध किया। चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान व जिला रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत पीजी डॉक्टरों को यात्रा ड्यूटी शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Uttarakhand: सीएम ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात, पांच जल विद्युत परियोजनाओं पर की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा, प्रदेश में जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और पं. राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों मेडिकल कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन व केंद्र सरकार के पास आवेदन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक मंजूरी प्रदान करने के साथ ही टीएचडीसी के सहयोग से निर्माणाधीन टिहरी मेडिकल कॉलेज की भी अनुमति देने की मांग रखी।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना व संचालन के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया। सरकार की यह पहल स्थानीय लोगों के के साथ चारधाम यात्रा व पर्वतीय क्षेत्रों से गुजरने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के लिए भी जीवन रक्षक साबित होगी। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें