फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

Sun, 09 Aug 2026 12:56 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट लांच के मौके पर सीएम ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पत्रिका का विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समिति समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उन्होंने समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने व विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें