फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Nepal Border: दोनों देशों को जोड़ने वाले मोटर पुल की रखी गई नींव, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

Mon, 19 Sep 2022 11:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)

सार

जिस समय छारछुम में प्रस्तावित मोटर पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ठीक उसी समय नेपाल में वहां के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू ने भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
पुल का शिलान्यास करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर प्रस्तावित 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि यह पुल एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


जिस समय छारछुम में प्रस्तावित मोटर पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ठीक उसी समय नेपाल में वहां के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू ने भी शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू को फोन पर बधाई दी।  

Hemkund sahib Yatra 2022: पाकिस्तान से हेमकुंड की यात्रा पर आया 48 सिख यात्रियों का जत्था
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर उन्हें बड़ा होने का सौभाग्य मिला है उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी उनके हाथों से ही हुई है। यह पुल 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत से बनना है। 

भारत-नेपाल के बीच नदी पर बनने वाला यह दूसरा पुल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच गड्ढा चौकी के बाद छारछुम में दूसरा मोटर पुल बनने को ऐतिहासिक बताया। कहा कि भारत-नेपाल के बीच नदी पर बनने वाला यह पुल उत्तराखंड में दूसरा पुल होगा। इस पुल पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगे।

विज्ञापन


इस पुल के बनने से भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक संबंध बढेंगे। क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार बढ़ने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि काली नदी के प्रचंड वेग के बीच बनने वाले पुल की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुल निर्माण के लिए आवश्यकता पड़ने पर और भी राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें