फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित, बोले- सिलक्यारा ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाया

Thu, 21 Dec 2023 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया। वह सराहनीय है।
विज्ञापन
रैट माइनर्स को सम्मानित करते सीएम धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपये की सम्मान राशि के चेक भी प्रदान किए। 

विज्ञापन


गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा।
 

ये भी पढ़ें...Budget 2024:  नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने जनता से मांगे सुझाव, हितधारकों के साथ करेंगे संवाद

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, इसके लिए सभी रैट माइनर्स बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का भी प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें