फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी ने की बैठक: सड़कें टूटी मिलीं तो अफसर जिम्मेदार, कानून व्यवस्था व त्योहारों को लेकर भी दिए निर्देश

Tue, 13 Oct 2026 07:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने अपने सरकारी आवास पर बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जन-सुविधाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कें टूटी मिलीं तो अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जो अधूरे काम हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ एक नवंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को डीएम और एसएसपी के साथ हुई बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि काम पूरे हुए या नहीं, गुणवत्ता का पालन किया या नहीं, यह देखने के लिए वह खुद सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर उन्होंने बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जन-सुविधाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने भालू और तेंदुए के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने सीवर और पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत का काम एक नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों के कारण आम लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ नियमित समीक्षा कर काम की गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करें।

नगर निकायों को भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए पटवारी और तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस को भी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनने और संज्ञेय अपराधों में नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था
नवरात्र और दिवाली के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने बाजारों, मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। पार्किंग, यातायात डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए भी अग्रिम यातायात योजना बनाने को कहा गया। ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान में तेजी लाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों में देरी पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। सड़कों, पुलों, घाटों, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य सुविधाओं और पार्किंग से जुड़ी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्ण हो चुके कार्यों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर कमियां दूर करने को कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टरों, एएनएम तथा स्वास्थ्य वैन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

हर 15 दिन में जिलों का दौरा करेंगे प्रभारी सचिव
मुख्यमंत्री ने जिला योजना के कार्य समय पर पूरे करने, स्वीकृत धनराशि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिवों को हर 15 दिन में आवंटित जिलों का भ्रमण कर विकासखंडवार समीक्षा करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर काम की प्रगति जांचें। लापरवाही और अनावश्यक देरी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्त, सभी जिलाधिकारी, एसएसपी, दोनों पुलिस परिक्षेत्रों के आईजी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें