ये है टोल फ्री नंबर
देहरादून शहर के सीएससी संचालकों को पुलिस वेरिफिकेशन के उपरांत पहचान-पत्र जारी किए गए हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा औरसंबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा ।
सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि इस सेवा की तीन माह की समीक्षा उपरांत पूरे प्रदेश में इस सेवा को उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है। भविष्य में दूर दराज क्षेत्रों में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इस सेवा से विशेष लाभ होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड, सीएम धामी ने जारी किए आदेश, पढ़ें पूरा मामला
आईटीडीए निदेशक नितिका खण्डेलवाल ने जानकारी दी कि सीएससी द्वारा केंद्र व राज्य की सरकारी सेवाओं के अलावा व्यावसायिक सेवाएँ जैसे बीमा, शिक्षण, बैंकिंग, पेंशन, डिजी पे, टेली-हेल्थ, टेली-लॉ भी नागरिकों को ग्राम स्तर तक उपलब्ध कराई जा रही हैं।