फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का समापन, देहरादून को मिली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

Sun, 01 Nov 2026 01:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने खेल महाकुंभ को जन-जन की भागीदारी का अभियान बनाने का काम किया है। क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत के प्रतिनिधियों ने इसमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना किया।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम धामी आज खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया। समापन समारोह को संबोधित करते सीएम धामी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं। ये हमें जीवन में आगे बढ़ना, अनुशासन विकसित करना और पीछे छूट जाने पर फिर से उठने का साहस जुटाना जैसी कई बातें सिखाते हैं। ये हमारे व्यक्तित्व को भी निखारते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। हमारी सरकार का मानना है कि खेल ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसी सोच के साथ 'खेल महाकुंभ' की शुरुआत की गई थी, ताकि उत्तराखंड के हर गांव में छिपे प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ सकें और आगे बढ़ सकें।

विज्ञापन


कहा कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा पीछे नहीं रहना चाहिए। खेल महाकुंभ मे न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। 11 करोड़ 30 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। महाकुंभ में 335000 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें