फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की पहली वर्षगांठ: सीएम धामी बोले-आठ शहरों में स्थापित होंगी 23 खेल अकादमियां

Tue, 05 May 2026 10:40 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के आठ शहरों में जल्द 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा। जिसके तहत हर साल 920 विश्वस्तरीय एथलीटों और 1000 अन्य खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में स्थापित इस आइस रिंक में सबसे पहले साउथ एशियन विंटर गेम्स का आयोजन किया गया था, लेकिन बाद के वर्षों में विभिन्न कारणों से इसका सुचारु संचालन एवं रखरखाव नहीं हो पाने के कारण इसे बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी ने की बैठक, कहा- उत्तराखंड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

आइस रिंक की बदहाल स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे फिर से संचालित करने का संकल्प लिया और लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पिछले साल इसी दिन इसका जीर्णोद्धार कर फिर से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित किया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके संचालन के लिए एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कर हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया गया है। आइस रिंक एक बार फिर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का केंद्र बन रही है। हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री रेखा आर्य से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि खिलाड़ियों से संबंधित योजनाओं और प्रक्रियाओं में किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड हॉकी आइस टीम की जर्सी, पुस्तिका और प्ले पोर्टल का विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष सचिव अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।

युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत मंच बना आइस रिंक : रेखा
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, आइस रिंक अब केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत मंच बन चुका है। पिछले एक साल में हजारों बच्चों ने यहां आकर आइस स्पोर्ट्स को सीखा और अपने करियर की नई दिशा तय की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें