फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा ने दिया 84 करोड़ रुपए का तोहफा

Wed, 23 Oct 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, बागेश्वर, गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बागेश्वर जिले में 84 करोड़ 22 लाख 72 हजार रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बनलेख में तहसील भवन का शिलान्यास और गरुड़ में तहसील भवन का लोकार्पण करते हुए लोगों से विकास में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपदा के कारण राज्य में विकास की गति रुकी है, लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से इस आपदा से निपटने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए राज्य में ईको टास्क फोर्स बनाई जा रही है जो केदारनाथ और बागेश्वर में रहेगी।

पढें, सेशनल छूटा तो फिर भूल जाओ परीक्षा

गरुड़ तहसील भवन का लोकार्पण
सीएम मंगलवार को हेलीकाप्टर से पहले पुरड़ा पहुंचे। उन्होंने यहां गरुड़ तहसील भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद हेलीकाप्टर से बनलेख पहुंचकर उन्होंने नव सृजित तहसील के भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने दोनों स्थानों पर चौरासी करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


पढें, रामदेव के भाई पर अपहरण का मुकदमा

इनके अलावा 20 योजनाओं की घोषणा की। दोनों स्थानों पर सभाओं में उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि पूर्व के पांच सालों में विकास ठप रहा। अब इसे पटरी पर लाया जा रहा है। आपदा से बड़ा झटका लगा है। इससे उबरने को केंद्र सरकार की मदद से तेजी के साथ काम चल रहा है। आपदा से निपटने को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो टास्क फोर्स मौजूद रहेंगी।

30 करोड़ की योजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्या ने बाढ़ नियंत्रण को 30 करोड़ की योजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित सवा लाख लोगों को सुरक्षित निकाला और राहत दी गई। प्रभारी मंत्री हरीश दुर्गा पाल ने प्रभावितों को मकान देने का आश्वासन दिया।

पढें, एक रात में बनाया 4 लाख का गेम

सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में 2200 शिक्षक नियुक्त किए हैं। विधायक ललित फर्स्वाण कपकोट को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने सहित तमाम मांगें रखी। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने गरुड़ में नगर पंचायत बनाने की मांग की।

बाढ़ नियंत्रण को मिलेंगे 30 करोड़
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने 30 करोड़ की बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मंजूरी दी। जिलाधिकारी बीएस मनराल ने सोमेश्वर महाविद्यालय में पीजी कक्षा खुलवाने का आश्वासन दिया। वहां बार भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव

8422.72 लाख के लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंगलवार को पुरड़ा और बनलेख में 261.17 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कुल 8161.55 लाख रुपये की लगात के 14 कार्यों का शिलान्यास किया और 8422.72 लाख की सौगात क्षेत्रवासियों को भेंट की।
विज्ञापन


शिलान्यास
-दुग-नाकुरी तहसील भवन
-बागेश्वर-कपकोट मार्ग अपग्रेडिंग 806.16 लाख
- शमा-लीती-गोगिना मार्ग  722.94 लाख
-लीती बाजार से लीती गांव मार्ग 412.50 लाख
-भानी-हरसिंग्याबगड़- बिनायक मार्ग 901.29 लाख
-बागेश्वर-कपकोट मार्ग सुधारीकरण 892.64 लाख
-बागेश्वर- दफौट मार्ग सुधारीकरण 1382.37 लाख
-पौड़ी बैंड-मैग्नेसाइट मोटर मार्ग 1089.21 लाख
-हरसीला-नान कन्यालीकोट मार्ग डामरीकरण 514 लाख
-कपकोट-शामा-तेजम-फरसाली पल्ली मार्ग 270 लाख
-दोफाड़-कोटमन्या-महरूड़ी- लमजिंगड़ा 274 लाख
-कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेजों उत्तरौड़ा 291.40 लाख
-राजकीय महाविद्यालय कांडा भवन 247.04 लाख

लोकार्पण
-तहसील भवन गरुड़ 202.90 लाख
-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखेड़ा 35 लाख
-उपकोषागार गरुड़ भवन 23.27 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें