फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मैदानी क्षेत्रों में छाए रहे बादल त्यूणी में हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर धूप रहने के बाद शाम के समय एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। मैदानी क्षेत्रों में जहां आसमान पर बादल छाने और हवा चलने से राहत मिली वहीं त्यूणी क्षेत्र में बारिश की बौछार के साथ ओलावृष्टि हुई है। उधर, क्षेत्र के चकराता, साहिया व कालसी में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।त्यूणी के बंगाण क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक से आसमान पर बादल छा जाने के बाद बारिश की फुहार पड़ना शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिसके कारण क्षेत्र के ग्राम भुटाणू, मैजणी, किरोली, पावली, डेलूण में सेब की फसल को नुकसान हुआ है।बागवानी करने वाले कलपत रावत, चमन सिंह चौहान, उम्मेद सिंह नेगी, धीरेंद्र रावत, वीरपाल रावत, पप्पू, विशाल, चमन सिंह रावत, चतर सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत ने बताया कि लगातार मौसम खराब होने से सेब की फसल पर संकट की स्थिति बनी हुई है।चकराता, साहिया, कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई में भी शाम के समय से चल रही हवा और आसमान पर छाए काले बादलों से बारिश की संभावना बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें