फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 2288 यात्री यमुनोत्री व गंगोत्री के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासनगर के अंतरराज्यीय बस अड्डे हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पोस्ट से 2288 चारधाम यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। वहीं, दोनों चेक पोस्ट पर 141 वाहनों के ग्रीन और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में 235 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। हरबर्टपुर बस अड्डे पर 25 यात्रियों की स्क्रीनिंग जांच की गई। यात्रा के शुरुआत की तुलना में अब दोगुनी संख्या में यात्री पहुंच रहे। वहीं, ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को पंजीकरण शुरू होने के छठें दिन हरबर्टपुर बस अड्डे से 975 और कटापत्थर चेकपोस्ट 1313 यात्री रवाना हुए। वहीं, बस अड्डे पर 52 और कटापत्थर चेकपोस्ट पर 89 वाहनों के ग्रीन और ट्रिप कार्ड का जांच की गई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 205 और नया गांव पलियो में 30 यात्रियों ने अपने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। वहीं, उप जिला अस्पताल, विकासनगर के मेडिकल अफसर डॉ. अमित कटियार ने बताया कि 25 यात्रियों की स्क्रीनिंग जांच की गई। बताया कि 25 यात्रियों का उपचार किया गया। बताया कि इनमें से कोई भी यात्री उच्च स्वास्थ्य जोखिम वाला नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें