फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बादलों ने मचाई तबाही, 150 बकरियों की मौत-पुल बहे

Mon, 24 Apr 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/पिथौरागढ़/बागेश्वर/अल्मोड़ा
विज्ञापन
clouds devastation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैदानों में उमस भरी गर्मी के उलट पहाड़ों पर ओलों और बारिश ने तबाही मचा दी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ की मुनस्यारी तहसील के तल्लाजोहार क्षेत्र में रात करीब दो बजे बिजली गिरने और बादल फटने से 150 बकरियों की मौत हो गई।

नाले उफना गए जिससे होकरा गांव को जोड़ने वाले दो पैदल पुल और एक घराट बह गया। पेयजल लाइन का कहीं अता-पता नहीं है। रामगंगा पर बागेश्वर जिले के काभड़ीपैर गांव को जोड़ने वाला अस्थायी पुल भी बह गया। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी, क्वीटी, मुनस्यारी, धारचूला, बंगापानी में बृहस्पतिवार शाम से फिर बारिश शुरू हो गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 150 बकरियों की मौत

thunder
बादल फटने से सबसे ज्यादा तबाही किमखेत ग्राम पंचायत के उपदिया गांव और चुधरीग्वार में मची है। वहां पर 150 बकरियों की मौत मलबे और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई।

थल-मुनस्यारी रोड पर बनिक के पास एक नाला उफनाने से सड़क का एक हिस्सा टूट गया।

सुबह पांच बजे से 11 बजे तक इस रोड पर यातायात बंद रहने से वाहन फंस गए। थल के ऊपरी रामगंगा घाटी में नदी का जलस्तर बढ़ने से अस्याली पर बना अस्थायी पुल बह गया।
विज्ञापन

कई दुकानों में मलबा घुस गया

photos of thunderstorm - फोटो : file photo
बागेश्वर जिले में कपकोट के बिचल्ला दानपुर क्षेत्र के शामा, रमाड़ी, लीती, हाम्टी कापड़ी, रातिकेठी, मल्खाडुंगर्चा, भनार, लाथी, चुचेर और माजखेत आदि गांवों में ओलावृष्टि से रबी की फसल चौपट हो गई।

अल्मोड़ा के जैंती तहसील क्षेत्र में बुधवार देर शाम की ओलावृष्टि और बारिश के कारण जैंती की कई दुकानों में मलबा घुस गया। पैदल रास्तों के किनारे की दीवारें ध्वस्त हो गई। आम, खुमानी, नाशपाती, आडू, सेब, माल्टा, नीबू, प्याज, आलू के फूलों को नुकसान पहुंचा है।

इस दौरान जैंती-भनोली मार्ग बंद हो गया, जिसे मलबा हटाने के बाद खोला गया। रानीखेत क्षेत्र में आकाशीय बिजली से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। बीएसएनएल केंद्र में खराबी आ जाने से इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। इस कारण बृहस्पतिवार को नगर के अधिकांश बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें