फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने पहाड़ों पर मचाई तबाही: पिथौरागढ़ में बादल फटा, कई घरों में घुसा मलबा

Sun, 29 Apr 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/बागेश्वर/लोहाघाट 
विज्ञापन
cloudburst
विज्ञापन

बेमौसम बरसात से पहाड़ों में तबाही का आलम पसरा हुआ है। धारचूला के पांगला गांव के मेलाधार में देर रात एक गधेरे में बादल फटने से जहां कैलाश यात्रा मार्ग को क्षति पहुंची है।

विज्ञापन


 वहीं फसल बर्बाद होने के साथ एसएसबी के चेकपोस्ट और कई घरों में मलबा घुस गया। शुक्रवार देर रात मची इस बर्बादी में राहत की बात सिर्फ इतनी है कि कोई जानहानि नहीं हुई।

उधर, पिथौरागढ़ से करीब 20 किमी दूर स्थित कुजिगाड़ (चमाली) में भारी बारिश से गांव की करीब 300 मीटर जमीन दरक गई। गोचर की काफी जमीन बह भी गई। कई लोगों के खेतों में दरारें आ गईं। लोहाघाट और बागेश्वर में भी बारिश और ओलों से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

बादल फटने से मेला गधेरा उफान पर आ गया

cloudburst
पांगला गांव के प्रधान जनक सिंह ने बताया कि बादल फटने से मेला गधेरा उफान पर आ गया। पानी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की चेकपोस्ट के अलावा ग्रामीण पदम सिंह, धरम सिंह, लक्ष्मण सिंह और दुर्गा देवी के घरों में घुस गया। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

बारिश से गेहूं और धान की खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रधान ने घटना की सूचना जिला प्रशासन देने पर कानूनगो मनोहर अवस्थी ने मौका मुआयना किया।

दूसरी ओर, पिथौरागढ़ से करीब 20 किमी दूर स्थित कुजिगाड़ (चमाली) में शुक्रवार देर शाम तेज बारिश के बीच तेज आवाज के साथ कुजिगाड़ में जमीन का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और ढलान पर पत्थर लुढ़कने लगे।
 
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलों, सब्जियों और फलों को भारी नुकसान

cloudburst
जमीन दरकने से लोग दहशत में आ गए। देर शाम बारिश थमने पर लोगों की सूचना पर पूर्व जिपं अध्यक्ष बोहरा राजस्व उप निरीक्षक मोहम्मद परवेज के साथ मौके पर पहुंचे।

बागेश्वर जिला मुख्यालय सहित कुछ अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। 24 घंटे में कपकोट में 40 एमएम, गरुड़ में 12.50 एमएम और बागेश्वर में 10 एमएम बारिश हुई।

शनिवार शाम फिर से बारिश शुरू हो गई। लोहाघाट के पाटी विकासखंड के लधिया घाटी क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों, सब्जियों और फलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें