बता दें कि 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, ऑस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के लिए गए थे।
इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से जनसंपर्क अधिकारी समेत आठ पर्वतारोही लापता हो गए थे। सर्च अभियान के दौरान बर्फ में पांच शव दिखाई दिए थे। जिस स्थान पर शव पड़े थे वहां खतरनाक दर्रे होने से सेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें निकालने का प्रयास सफल नहीं हो सका था। इसके बाद अब सेना और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पैदल ही मिशन पर निकली है।