फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख तक के कार्यों के लिए नहीं लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड की शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि फाइनेंस कमेटी को पांच लाख तक के कार्यों के लिए बोर्ड की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद गठित चार कमेटियों के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने कैंट बोर्डों में वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण समिति के गठन के निर्देश दिए थे। क्लेमेंटटाउन कैंट बोर्ड की ओर से इन कमेटियों का गठन किया जा चुका था, लेकिन रक्षा मंत्रालय की ओर से बोर्ड में इसका प्रस्ताव पास करने के निर्देश दिए थे।
सीईओ अभिषेक राठौर ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद शनिवार को विशेष बैठक बुलाई गई। इसमें इन कमेटियों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इसके अलावा फाइनेंस कमेटी को पांच लाख तक कार्य कराने के अधिकार पर भी सहमति बनी। बैठक में अध्यक्ष ब्रिगेडियर रवि डिमरी, सीईओ अभिषेक राठौर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, सभासद सुनील कुमार, रामकिशन, तासीम, शाहीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें