विकासनगर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकासनगर में जन जागरुकता रैली निकाली गई। पालिका परिसर से शुरू हुई रैली डाकपत्थर चौक, अस्पताल रोड, सिनेमा गली, पहाड़ी गली, गुरुद्वारा चौक, गीता भवन होते हुए मंडी चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान छात्रों ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। रैली को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण की शुरुआत लोगों को अपने घरों से करनी होगी। साथ ही उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया। रैली में आरएन मेमोरियल स्कूल, आशा वैदिक इंटर कॉलेज, गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल, होशियार सिंह बुद्धूमल जैन कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, बाल भारती स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासनगर और नन्ही दुनिया स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सभासद शम्मी प्रकाश, अंकित जोशी, कृष्णा देवी, उपासना देवी, धर्मेंद्र ठाकुर, गुड्डी देवी, सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह राय, प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार वर्मा, नवनीत गुप्ता, शिवकुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
‘स्वच्छता ही समाज की सच्ची सेवा’
विकासनगर। द इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर के आसपास स्थित गली-मोहल्लों की सफाई की। इस दौरान छात्रों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई का महत्व समझाया। छात्रों ने रैली भी निकाली। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी ली।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार बोहरा ने कहा कि स्वच्छता ही समाज की सच्ची सेवा है। इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को भागीदार बनना होगा। इस मौके पर मधु शर्मा, प्रीति सचदेवा, कंचन गुलेरिया, नीलम चौहान, राज शास्त्री, राजेंद्र, मनोज, दीपा त्यागी, खुशी, शिवानी, नितिका सेठी, रश्मि, सुनील, सुमिरन कौर, तुषार राय, नम्रता, प्रीति तोमर, दिव्यांशिका, रहमान, मानसी धस्माना, शालिनी, हर्ष, शानू रोहिला आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर जीआईसी होरावाला में प्लास्टिक के खिलाफ पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लालेंद्र प्रताप सिंह, ललित चतुर्वेदी, रविंद्र नेगी, केएन बद्री, कल्पना सेमवाल, रजनी नेगी आदि मौजूद रहे। उधर, एसजीआरआर भाऊवाला के छात्रों ने भी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत प्रधानाचार्य दमयंती प्रंदीयाल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी योगेश मेलकानी, नरेश टम्टा, प्रेमचंद कोहली, हरेंद्र सिंह नेगी, रंजना बिष्ट, नीता सुप्याल, अमित बगई, अनुज रतूड़ी, मधु, कविता, ईशा, प्रियांशी, काजल, सोनू, विशाल, मुकेश, शाइस्ता, ज्योति, सोनाली, शीतल, अंकित, राज, नीरज, अरुण आदि मौजूद रहे।