फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो ऐसे ही नाक 'सड़ाएगा' कूड़ा

Tue, 26 Nov 2013 06:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नगर निगम कर्मियों को दो माह से वेतन न मिलने से नाराज डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। चालकों ने कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


कर्मचारियों से कंपनी के सीईओ ने वार्ता की और जल्द ही वेतन देने का आश्वासन दिया। चालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।

55 वाहनों को चलाते हैं कर्मी
शहर में इस समय 55 वाहन कूड़ा उठाते हैं। इन वाहने के चालक और परिचालकों को पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया गया है।

मंगलवार दोपहर को कर्मचारियों ने काम रोक दिया और मयूरविहार स्थित वर्कशॉप में चले गए। वहां भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष धर्मपाल घाटक के नेतृत्व में कर्मचारी हड़ताल में बैठ गए।
विज्ञापन


कंपनी के सीईओ पहुंचे
सूचना पर डीवीडब्ल्यूएम कंपनी के सीईओ सिद्घार्थ जैन भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। सीईओ ने उन्हें जल्द ही वेतन देने की बात कही। लेकिन कर्मचारी पहले वेतन देने में अड़े रहे।

उधर, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारी उनका उत्पीड़न करते हैं। सीईओ जैन ने बताया नगर निगम के अधिकारी कंपनी का भुगतान हीं नहीं कर रहा। दो माह से भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे मे कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें