राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुलिस द्वारा देहरादून में चलाया जा रहे सफाई अभियान में भाग लिया।
रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डेंगू से प्रभावित क्षेत्र लक्खीबाग भंडारीबाग में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में हरीश रावत द्वारा सुबह 8.00 बजे सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया।
जिसके बाद भंडारीबाग की गलियों में जाकर डेंगू से निजात दिलाने के लिए पुलिस फोर्स द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भंडारीबाग इलाके की हर गली में खुद मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, एसएसपी सदानंद दाते व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सड़कों/नालियों की सफाई की गयी। पानी से सड़क/नालियों की धुलाई की गयी और नालियों मे फिनायल-चूने का छिड़काव किया गया।