फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में काशीपुर-ऋषिकेश की रैंकिंग गिरी, हवा सुधारने को पीसीबी की नई तैयारी

Tue, 15 Sep 2026 11:51 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत सुधार के बावजूद काशीपुर और ऋषिकेश की रैंकिंग में गिरावट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। अब दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नए उपायों पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में काशीपुर और ऋषिकेश की रैंकिंग में गिरावट आई है। पीसीबी ने दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए नई प्रयासों का खाका खींचा है। इसके तहत काशीपुर में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट (सीएंड वेस्ट प्रासेसिंग यूनिट प्लांट) लगाने का कार्य होगा। इसके अलावा सड़कों को धूलमुक्त करने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई का कार्य कराने की भी योजना है।

प्रदेश में देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम चला रहा है, इससे पिछले वर्षों में सुधार भी हुआ। लेकिन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 रैकिंग में काशीपुर 18 से 21वीं और ऋषिकेश की 14 से 16वीं रैंकिंग में पहुंच गया है। अब इस गिरावट के मद्देनजर पीसीबी नए कदम उठाने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ.पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हवा की गुणवत्ता धूल के कणों के कारण अधिक प्रभावित होती है। धूल की एक वजह भवनों का मलबा है। इसके लिए देहरादून में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट की योजना पर काम चल रहा है। यह प्लांट ऋषिकेश के लिए भी काम करेगा।

इसी तर्ज पर कुमाऊं के काशीपुर में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट लगाने की योजना है। यहां पर अन्य शहरों के भवनों का मलबा भी आएगा। काशीपुर में धूल के कणों का कारण खनन वाहन भी है। इस दिशा में भी काम होगा, पानी का छिड़काव किया जाएगा।

ये भी पढे़ं...देहरादून:  किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, उत्तराखंड समेत छह राज्य करेंगे समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सफाई

विज्ञापन

अभी तक राज्य मे केवल देहरादून में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सड़क पर धूल की सफाई होती है। यह कार्य रात के समय होता है। इसी तरह पीसीबी अन्य शहरों में सफाई कराने की योजना है। पीसीबी सदस्य सचिव धकाते के अनुसार अब अन्य शहरों में इस मशीन के माध्यम से सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें