फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clat Exam 2020: परीक्षा में पूछे गए भारत-नेपाल के संबंधों पर सवाल

Mon, 28 Sep 2020 11:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विधि की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में भारत-नेपाल के संबंधों पर सवाल पूछे गए। सोमवार को परीक्षा कई केंद्रों पर आयोजित की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक जनरल की कटऑफ 115 से 120 अंकों के बीच रह सकती है।

विज्ञापन


कोविड-19 संक्रमण की वजह से इस साल ऑनलाइन परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से ही उम्मीदवारों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस साल कोविड की वजह से परीक्षा का पैटर्न भी बदला हुआ आया। पहले जहां 120 मिनट में 200 सवाल हल करते होते थे, वहीं इस साल सवालों की संख्या 150 कर दी गई।


परीक्षा देने वाले छात्रों ने पेपर को लंबा बताया। परीक्षा में भारत-नेपाल संबंधों पर एक पैराग्राफ आया जबकि डिजिटल मीडिया पर भी एक लेख आया। छात्रों के मुताबिक लॉजिकल रीजनिंग में छोटे और लंबे पैसेज का मिश्रण आया। 
विज्ञापन


परीक्षा विशेषज्ञ एवं लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के अनुसार सामान्य ज्ञान में कोई वन लाइनर प्रश्न नहीं थे और यह सेक्शन औसत रहा। कॉम्प्रिहेंशन में आठ पैसेज थे, जिसमें एक कठिन और बाकी सामान्य थे। क्वांटिटेटिव रीजनिंग भी मध्यम स्तर का रहा। उनका मानना है कि टॉप-3 एनएलयू के लिए अपेक्षित कटऑफ 115-120 अंक के आसपास होगी और टॉप-15 में यह 100 अंक से कम रहेगी। 

विज्ञापन

क्लैट से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

बता दें कि इस परीक्षा से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में 2538 सीटों के अलावा एलएलएम की 724 सीटों पर दाखिला होना है। परीक्षा का परिणाम पांच अक्तूबर को जारी किया जाएगा। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया छह अक्तूबर को शुरू होगी। पहले चरण का सीट आवंटन नौ अक्तूबर को किया जाएगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन 11 अक्तूबर और तीसरे चरण का सीट आवंटन 14 अक्तूबर को किया जाएगा।

थर्मल जांच के बाद मिली मास्क पहनकर एंट्री 
सभी परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की जांच की गई। इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। सभी उम्मीदवारों को पूरी जांच के बाद मास्क पहने होने पर ही एंट्री दी गई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें