देशभर के विधि संस्थानों में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा क्लैट की नई तिथि जारी हो गई है। अब परीक्षा सात सितंबर को आयोजित की जाएगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है।
परीक्षा का आयोजन सात सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी। परीक्षा के लिए कंसोर्टियम केंद्रों के लोकेशंस की भी समय-समय पर समीक्षा करेगा। एक कोशिश यह भी की जा रही है कि क्लैट के एडमिट कार्ड को स्टूडेंट्स मूवमेंट पास के तौर पर इस्तेमाल कर सकें। ताकि स्थानीय प्रशासन उन्हें कंटेनमेंट जोन्स से निकलकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की अनुमति दे।
उम्मीदवारों को मिला एक और मौका
कंसोर्टिम ने सभी उम्मीदवारों को खास मौका दिया है। इसके तहत ऐसे उम्मीदवार जो कि एक बार आवेदन करने के बाद वापस ले चुके थे, वह दोबारा अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो कि आवेदन करने के बाद शुल्क जमा नहीं करा पाए थे, वह भी फीस जमा करा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अपना एग्जाम सेंटर और विवि की प्राथमिकता भी बदलने का मौका दिया जा रहा है। यह सभी सुविधाएं 15 अगस्त तक ही मिलेंगी।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :
consortiumofnlus.ac.in