फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में 28 सितंबर को होगी क्लैट की प्रवेश परीक्षा, कोरोना पॉजिटिव और आइसोलेट छात्रों पर रोक

Wed, 23 Sep 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने जारी किए दिशा-निर्देश
  • देहरादून सहित देशभर में 28 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधि दाखिलों की प्रवेश परीक्षा कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में किसी भी कोरोना पॉजिटिव या आइसोलेट हुए छात्र को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। देहरादून सहित देशभर में यह प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर को आयोजित होगी। 

विज्ञापन


कंसोर्टियम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक जिन उम्मीदवारों के आवेदन में जन्मतिथि में गड़बड़ी हो गई है, वह 26 सितंबर की रात 11:59 बजे तक इसमें ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। कंसोर्टियम के मुताबिक आवेदन में सुधारी गई जन्मतिथि आगे की प्रक्रियाओं में अपडेट होगी, एडमिट कार्ड में नहीं। एडमिट कार्ड में जो तारीख अंकित है, वही रहेगी।

कंसोर्टियम की ओर से कहा गया है कि जो उम्मीदवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं या जो मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं या आइसोलेशन में हैं, उन्हें क्लैट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा 28 सितंबर 2020 को दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी। क्लैट के विशेषज्ञ एवं लॉ प्रेप देहरादून के निदेशक एसएन उपाध्याय का कहना है कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लें। किसी भी छात्र को कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसके बाद किसी भी हालात में केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर आप रफ पेपर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उस पर अपना रोल नंबर जरूर लिखें और परीक्षा के बाद उसे वहां रखे ड्रॉप बॉक्स में डाल दें।

परीक्षा में यह चीजें लेकर जाएं
-ब्लू या ब्लैक बॉन पेन
-एडमिट कार्ड
-भारत सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी कार्ड
-पारदर्शी पानी की बोतल
-मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर (50 एमएल)
-सेल्फ हेल्थ डिक्लरेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें