फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट 2020: परीक्षा में आएगा 10वीं का गणित, टेस्ट के पैटर्न में हुए कई बड़े बदलाव

Mon, 16 Dec 2019 07:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 10 मई 2020 को देशभर में होगा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट
  • क्लैट कंसोर्टियम ने पैटर्न को लेकर स्पष्ट की स्थिति 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एलएलबी में दाखिले को होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के पैटर्न में कई और बदलाव हो गए हैं। क्लैट कंसोर्टियम ने यह बदलाव जारी किए हैं। इसके तहत 10वीं का गणित क्लैट में जोड़ा गया है।

विज्ञापन


देश के 21 लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले क्लैट के लिए कंसोर्टियम नए पैटर्न का मॉडल पेपर एक जनवरी को जारी करेगा। इसके आवेदन भी एक जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं, जिसका नोटिफिकेशन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो जाएगा।

देशभर में क्लैट का आयोजन 10 मई 2020 को किया जाएगा। इसका रिजल्ट 24 मई को जारी होगा। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के मुताबिक, इस बार सवालों की संख्या में भी 50 की कटौती होगी। अब 200 के बजाय 150 सवाल पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ बदलाव 

गणित : पहले गणित को हटा दिया गया था और इसकी जगह केवल ग्राफ, टेबुलेशन और बार को रखा गया था। अब 10वीं की गणित को दोबारा जोड़ दिया गया है। दस अंकों के गणित के सवाल पूछे जाएंगे। 
लॉजिकल रीजनिंग : पहले वोकेबुलेरी को हटाने की योजना थी लेकिन लॉजिकल रीजनिंग को बरकरार रखा गया है। नोटिफिकेशन आने के बाद और क्लियर होगा।
जीके : पहले केवल करेंट अफेयर्स को ही शामिल किया गया था। अब इसमें जीके को भी जोड़ दिया गया है।
लीगल रीजनिंग : सामान्य कानून को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें