फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट 2019: रिजल्ट में उत्तराखंड की बेटियों का डंका, शीर्ष छात्रों में सात बेटियां

Sun, 16 Jun 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) में उत्तराखंड की बेटियों ने डंका बजाया है। देर रात तक सामने आए नतीजों में शीर्ष 1250 में सात में से छह बेटियां सामने आईं। वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा अदिति सेठ ने परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


क्लैट कंसोर्टियम ने शुक्रवार देर रात क्लैट के नतीजे जारी किए। परीक्षा में इस बार कामयाब होने वालों में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले काफी अधिक है। पहली बार क्लैट में रिजल्ट के साथ ही छात्रों को विधि विवि की सीट भी आवंटित की गई है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही क्लैट की शुल्क जमा कराने, सीट अपग्रेड कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

किसे कितनी रैंक

अदिति सेठ : 26
गौरी शर्मा : 232
चारू शर्मा : 290
राम्या सिंह : 568
उत्कर्ष : 1219
अक्षिता थापा : 1246
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें