फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चीनी और एथेनॉल पर घमासान, बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एथेनॉल मिलावट वाला पेट्रोल और चीनी की आसमान छूती चीनी की कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में ईसी रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर जबरदस्त नारेबाजी की।
विज्ञापन


धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार के संरक्षण में बनी एथेनॉल नीति के कारण जनता को एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल अपनी गाड़ियों में भरवाना पड़ रहा है, जिसके कारण दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया पेट्रोल वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। वहीं, क्योंकि एथेनॉल गन्ने से बनता है और इसके कारण गन्ने की कमी शुगर फैक्ट्रियों में हो गई है, जिससे चीनी का उत्पादन घट गया है और देश में चीनी पिछले एक पखवाड़े में 20 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।
धस्माना ने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रदेश में शीघ्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मिलावटी पेट्रोल और महंगी चीनी के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद मुकीम अहमद, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें