श्रमिकों द्वारा पुलिस की बाइक में की गई तोड़फोड़
- फोटो : AMAR UJALA
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित डिक्शन कंपनी में तैनात श्रमिकों ने बीते माह का मानदेय न मिलने पर कंपनी गेट पर जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस दौरान श्रमिकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई श। जिसके बाद श्रमिकों ने पुलिस की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। हंगामा बढ़ता देख अन्य चौकी और थाना क्षेत्रों से भी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर श्रमिकों को तितर-बितर किया। पुलिस प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बातचीत जारी है।