फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून सहित पूरे प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि की वार्निंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आज बारिश, ओलावृष्टि की वार्निंग जारी की है। विभाग के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। राजधानी में दिन का तापमान अभी तक करीब 22 डिग्री है। मौसम विभाग ने इस बीच बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के अनेक हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की वार्निंग जारी की गई है, जिस पर नजर रखी जा रही है। राजधानी में भी शाम तक एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें