फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: आश्रम को लेकर सैनी समाज के दो गुटों में बढ़ा विवाद, परिसर में जुटी भारी भीड़, हंगामा, पुलिस बल तैनात

Sun, 06 Jul 2025 01:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सैनी समाज के दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। दोनों पक्षों में संयम बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनी आश्रम को लेकर सैनी समाज के दो गुटों में चल रहा विवाद बढ़ गया। रविवार को आश्रम परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। देखते ही देखते विवाद ने जोर पकड़ लिया और दोनों पक्षों में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन


स्थिति को बिगड़ते देख कोतवाली ज्वालापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने संयम के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाया-बुझाया और भीड़ को तितर-बितर किया। शांति व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील
सभा को अब शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। मौके पर मौजूद सभी लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने दोबारा शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन


सैनी समाज में चल रही यह आंतरिक खींचतान आने वाले दिनों में और उग्र न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें