फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा प्री परीक्षा देशभर में दो जून को, प्रवेशपत्र के साथ ये जरूर लेकर आएं अभ्यर्थी

Tue, 21 May 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा प्री परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त आईडी भी ले जानी होगी। इसके बिना परीक्षा नहीं दे पाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सिविल सेवा प्री परीक्षा देशभर में दो जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले जिन अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो साफ नहीं है या हस्ताक्षर नहीं हैं, उन्हें दो फोटो ले जाने होंगे। साथ ही फोटोयुक्त आईडी भी ले जानी होगी। अंडरटेकिंग देने के बाद ही उन्हें परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र

परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 बजे से शुरू हो रही परीक्षा के लिए 9:20 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। 2:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार 2:20 बजे बंद हो जाएगा।

परीक्षा में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, पेजर, पेन ड्राइव, कैमरा, ब्लूटूथ आदि ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित है।

यहां से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र : upsconline.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें