फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से, इन सेंटरों पर सात अक्टूबर तक होगी मुख्य परीक्षा

Fri, 28 Sep 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए दून में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स में दो केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को सौंपी है। यह परीक्षा सात अक्तूबर तक चलेगी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। सुबह से ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और चौराहों पर अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते क्षेत्र के थाने की पुलिस मौजूद रहेगी।

डीएम ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू होगी, जिसके लिए 8:30 बजे तक ही केंद्र पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिसके लिए 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुक्रवार से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें