फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा 2020: शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, 796 पदों पर मिलेगा मौका

Sun, 16 Feb 2020 12:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 31 मई को देशभर में होगी सिविल सेवा परीक्षा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्री परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो तीन मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 796 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आईएएस, आईपीएस सहित विभिन्न कैडर के पद शामिल हैं। परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स से परीक्षा का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा जबकि जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये फीस देनी होगी।

तीन स्तर की परीक्षा के बाद चयन होगा। पहले प्री परीक्षा पास करने के बाद 1750 अंकों की मेन परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद 275 अंकों का इंटरव्यू पास करना होगा। इसी आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले यूपीएससी ऑनलाइन की वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाएं।
-यहां ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर वेरियस एग्जामिनेशन ऑफ यूपीएससी पर क्लिक करें।
-इसके बाद पार्ट-1 पर क्लिक करें।
-अब यस का बटन दबाने के बाद अपनी पूरी डिटेल्स भरें।
-इसके बाद अपनी फीस का भुगतान करें।
-फोटो, साइन और फोटो आईडी की तस्वीर अपलोड करें।
-इसके बाद पार्ट-2 का रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : तीन मार्च 2020
यूपीएससी प्री परीक्षा की तिथि : 31 मई 2020
यूपीएससी मेन परीक्षा की तिथि : 18 सितंबर 2020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें